HomeNewsNationalविश्व हिंदू परिषद नेता ने दामोदर यादव को दी खुली चुनौती: "शीश...

विश्व हिंदू परिषद नेता ने दामोदर यादव को दी खुली चुनौती: “शीश पर संविधान और हाथ में गीता लेकर आएं तो स्वागत है।

लखनऊ, 12 नवंबर 2025: विश्व हिंदू परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने दलित-पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वे “संविधान को शीश पर रखकर और गीता को ससम्मान हाथ में लेकर” सनातन एकता यात्रा में शामिल होते हैं तो उनका हृदय से स्वागत किया जाएगा।

श्री ललिता त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ रामपुर की कार्यकारी अध्यक्ष और विहिप नेता डॉ. शुक्ला ने आगे कहा, “उन्हें केवल संविधान की झूठी चिंता है, जबकि श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को भारत के संपूर्ण सनातनियों और आने वाली पीढ़ियों की चिंता है।”

उन्होंने यादव पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा, “देश को बांटकर आपस में ही झगड़े करवाकर कौन से संविधान की रक्षा का दायित्व इन्होंने ले रखा है? यह बताएं। सिवाय जनता को गुमराह करके देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।”

डॉ. शुक्ला ने आरोप लगाया कि सनातन हिंदू एकता यात्रा का विरोध करके और बागेश्वर धाम को बुरा-भला कहकर दामोदर यादव ने “खुद को हाइलाइट होने का मंतव्य पूर्ण अवश्य कर लिया है।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0’ को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। दामोदर यादव ने इस यात्रा का जमकर विरोध किया है और 16 नवंबर से ‘संविधान बचाओ यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img